logo icon

गढ़वाली, कुमांउनी और जोनसारी भाषा की ग्रीष्मह कक्षाओं की शुरूआत

About Image
October 07, 2017

DPMI – Summer Classes : गढवाली, कुमाउंनी और जोनसारी भाषा को बढावा देने के मकसद से दिल्‍ली पैरामेडिकल एंड मैनेजमेंट इस्टीट्यूट समर कक्षाओं की शुरूआत कर रहा है। कुल 12 कक्षाएं आयोजित की जाएंगी जो 21 मई से 6 अगस्‍त तक प्रत्‍येक रविवार सुबह 10 बजे से 1 बजे तक आयोजित होंगी। जिसमें 8 से 18 वर्ष तक के बालक- बालिकाएं भाग ले सकते हैं।

DPMI

डीपीएमआई के चेयरमैन विनोद बछेती के मुताबिक आज उत्‍तराखंड की मूल भाषा गढवाली, कुमाउंनी और जोनसारी से लोग दूर भाग रहे हैं, इसका मकसद है आज की युवा पीढी को इस भाषा के प्रति जागरूक करना और उन्‍हें सिखाना। मेरा मानना है कि अगर हर कोई थोडा थोडा प्रयास करेगा तो ये भाषाएं फिर से जीवित हो जाएंगी। इससे उत्‍तराखंड की भाषा के साथ साथ सांस्‍क़तिक गतिविधियों का भी प्रचार प्रसार होगा।

उन्‍होंने बताया कि इसके लिए हमने जानेमाने साहित्‍यकार, पूरनचंद्र कांडपाल, दिनेश ध्‍यानी, जयपाल सिंह रावत, डॉ; सतीश कालेश्‍वरी जैसे कवियों, साहित्‍यकारों, शिक्षकों को पढाने के लिए आमंत्रित किया है।

लोक भाषा साहित्‍य मंच भी इसमें बढ चढकर हिस्‍सा ले रहा है। लोक भाषा साहित्‍य मंच के संयोजक दिनेश ध्‍यानी ने बताया कि इस तरह की कक्षाओं के आयोजन से उत्‍तराखंडी भाषाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने की एक कोशिश है।

मेडिकल के क्षेत्र में रीढ़ की हड्डी है पैरामेडिकल साइंस

Recent Blogs

July 29, 2026

Global Career Opportunities in Hospitality | Explore Your Future

Read More
July 24, 2026

The Future of Hospitality in the Digital Age | Tech Meets Human Touch

Read More
July 21, 2026

The Importance of Lead Aprons and Shielding in Radiation Safety | DPMI

Read More
July 16, 2026

Congenital Deformities in Late Pregnancies: Causes and Prevention

Read More
July 10, 2026

Methods of Preventing Communicable Diseases: A Complete Guide

Read More

DELHI PARAMEDICAL & MANAGEMENT INSTITUTE (DPMI)