स्मॉग क्या है और इससे बचने के 10 उपाय
स्मॉग क्या है और इससे बचने के 10 उपाय: इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली में स्मॉग की दशा बताएंगे और इससे क्या खतरनाक बीमरिया हो सकती है । यहाँ पर हम आपको उन बिमारियों से बचने के कुछ नुस्के भी बताएंगे ।
स्मॉग क्या है और कैसे होता है ?
धूंध और धुएं का मिलाजुला रूप ही स्मॉग कहलता है। ये वायु प्रदुषण की ही एक अवस्था है। जब हवा को प्रदूषित करने वाले हानिकारक रसायन कुहासे में मिलते हैं तो स्मॉग पैदा होता है। स्मॉग की समस्या आज राजधानी दिल्ली सहित ना सिर्फ पूरे देश में बल्कि इसका असर पूरे विश्व पर पड़ता जा रहा है। वहीं जिस तरह से विश्व में कल कारखानों का निर्माण हो रहा है। उससे आने वाले दिनों में ये समस्या और भी ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है।
स्मॉग से होने वाली बीमारी:

स्मॉग आज के समय में पूरे विश्व के लिए एक बड़ी और जटिल समस्या बनती जा रही है। जिसके कारण कई तरह की बीमारी होती है। जिसमें दिल की बीमारी और सांस की बीमारी होना आम बात है। स्मॉग में आपके आखों में जलन, दम घुटना, खांसी, सर्दी, जुकाम जैसी समस्या हो सकती है।
स्मॉग से आज पूरी दुनिया प्रभावित:
हमारे देश में भी स्मॉग की समस्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। जिसके कारण लाखों लोग प्रभावित हैं। दिल्ली में ही स्मॉग की वजह से लाखों लोग प्रभावित हैं। इससे बचने के लिए हम सिर्फ कुछ सावधानियां ही बरत सकते हैं। अगर स्मॉग से बचना है तो कुछ उपाय हैं जिन्हें अपनाकर आप इस सारी समस्याओं से खुद का बचाव कर सकते हैं।
इन 10 उपाय से आप खुद को स्मॉग से बचा सकते हैं
- स्मॉग के दौरान आप ज्यादा जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलें।
- मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले, कोशिश करें की सूबह 8 बजे के बाद ही मॉर्निंग वॉक पर जाएं।
- प्यास लगे या ना लगे, लेकिन आप हर घंटे कम से कम दो ग्लास पानी जरूर पीएं।
- कोशिश करें के बच्चों को घर से बाहर ना निकालें। लेकिन जब भी आप घर से बाहर निकलें तो मास्क जरूर लगाकर निकलें।
- जब धूप निकले तभी आप घर से बाहर निलकें, क्योंकि धूप में धूंध छंट जाता है।
- जिम जाने वाले व्यक्ति जिम में कसरत करने के बजाय योग करें तो ज्यादा फायदा होगा।
- अक्सर कूड़े कचड़े में आग लगा दिया जाता है। लेकिन ऐसा ना करें। कूड़े-कचड़े नहीं जलाएं, क्योंकि इससे उठने वाले धुएं से आपको नुकसान हो सकता है।
- खाने में भी आपको काफी सावधानी बरतनी है, जैसे खाने में आप विटमीन सी वाले पदार्थ का इस्तेमाल करें। ये आपको स्मॉग से लड़ने में मदद करता है।
- गाड़ी चलाते समय आप पीली और फॉग लाइट का इस्तेमाल करें, इससे धूंध छंटता है।
- अगर आप कार चलाते हैं तो कार चलाते वक्त गाड़ी के सारे शीशे बंद रखें।